होली के रंग में डूबे दिखे विधायक राज सिन्हा, सांसद पीएन सिंह हुआ शामिल

धनबाद : होली त्योहार के आगमन को लेकर भाजपा विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमे कार्यकर्ता तथा सहयोगियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर विधायक समेत कई लोग रंग-अबीर-गुलाल से पूरी तरह सराबोर डूबे दिखे। वहीँ विधायक राज सिन्हा ने बताया कि होली का त्योहार दुश्मनी भूल कर भी गले लगाने का दिन होता है।होली पर देश में जश्न और उत्सव का माहौल शुरू हो चुका है। होली में सभी लोग एक रंग में रंग जाते है। इस पर्व में ऊंच नीच जाती समाज का भेद भाव पूरी तरह मिट जाता है और सभी एक रंग में रंग जाते है। इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने धनबादवासियों के साथ-साथ सभी लोगों को अग्रिम बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles