Dhanbad : जिले के महुदा थाना क्षेत्र रामनगर में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसके बाद परिजनों ने उक्त व्यक्ति को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अघनु महतो नामक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है मौके पर उक्त व्यक्ति के पत्नी ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों पहले जमीन विवाद को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। जिससे आहत होकर उसके पति काफी परेशान चल रहे थे। ऐसा लगता है कि जमीन विवाद को लेकर उक्त व्यक्ति ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। हालांकि मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि अहनु महतो प्राइवेट गाड़ी चलाने का कार्य करता है। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
Stay Connected