धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग में बड़ा हादसा टला, डिवाइडर पर चढ़ी बस, बाल – बाल बचें यात्री

DHANBAD : धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग में डिवाइडर के ऊपर बस चढ़ गई। गुरुवार की रात को बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। दरअसल बिहारी लाल चौधरी कपड़ा दुकान के पास जय मां गौरी नमक बस डिवाइडर पर चढ़कर फंस गया। चालाक ने यात्री को सुरक्षित नीचे उतारकर बस को बाहर निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। मौके की सूचना पाकर केन्दुआडीह थाना की पुलिस पहुंची और मौके पर क्रेन को मंगाया गया। क्रेन के द्वारा बस को थाने ले गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धनबाद से बोकारो के लिए मां गौरी बस जा रही थी। इसी क्रम में सामने से आने वाले वाहन की लाइट के फॉक्स से सड़क के बीच लगभग आधा फीट का डिवाइड का पता नहीं चला। वह बस डिवाइडर पर चढ़कर फस गई। बस के डिवाइडर में फंसने के बाद धनबाद की ओर से करकेंद की और व करकेंद की ओर से धनबाद की ओर आने-जाने वाली वाहनों को थोड़ी देर के लिए परेशानी हुई। जिसके सूचना पर केंदुआडीह पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल गया। जिसके बाद सुचारू रूप से रूट दुरुस्त कर लिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles