मैथन पुलिस ने पकड़ा 60 गो वंश लदा कंटेनर, बंगाल ले जाया जा रहा था,चालक व खलासी गिरफ्तार

Dhanbad : पुलिस द्वारा लगातार धर पकड़ के बाद भी एनएच टू पर गो तस्करी का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मैथन पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को 60 गो वंश लदा कंटेनर संख्या यूपी 21सीएन 6481 को पकड़ा। साथ ही पुलिस ने कंटेनर के चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया। मैथन प्रभारी के अनुसार चालक ने अपना नाम नासीर कमर उर्फ सोनू तथा खलासी का नाम शमशेर जमर उर्फ मीनू बताया है। सभी गो वंश पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे। वहां से गोवंश को बांग्लादेश भेज दिया जाता है। पकड़े गए गो वंशियों में 25 गाय तथा 35 बैल है। कंटेनर में क्षमता से अधिक गो वंश लदा गया था। जब्त गो वंशियों को कतरास गौशाला भेज दिया जाएगा। वहीं तीन दिन पहले भी निरसा पुलिस ने 43 गो वंश लदा एक कंटेनर पकड़ा था। इनमें से 40 गोवंश मृत पाए गए थे। अभी गिरफ्तार चालक व खलासी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles