राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत, ईसीआरकेयू ने दी श्रद्धांजलि

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के गझंडी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की अगले सुबह 4:30 बजे राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से लोको पायलट पंकज कुमार सिंह की मौत हो गई। वह बैंकर पायलट की ड्यूटी में गोमो से गझंडी गए थे। । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पंकज कुमार सिंह सुबह 4:00 बजे ड्यूटी ऑफ करने के बाद चाबी हैंड ओवर करने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे थे। इसी बीच अचानक तेज गति से आ रही नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर दो भागों में बट गया। सूचना मिलते ही कोडरमा जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए क्रू लॉबी में रखा गया। जहां लोको पायलट ने श्रद्धांजलि दी। घटना की सूचना मिलते ही गोमो रेलवे कॉलोनी स्थित आवासीय में मातम छा गया। पत्नी पूनम देवी पुत्र व प्रिंस कुमार का रो रो कर बुरा हाल था। परिजन सब का अंतिम संस्कार के लिए बिहार के मूंग के स्त्री गांव ले गए।

पंकज कुमार सिंह का फाइल फोटो

लोको पायलट के मृत्यु से रेल कर्मियों के बीच शोक की लहर


धनबाद आज का दिन कोडरमा क्षेत्र के रेल कर्मचारियों के लिए एक दु:खद दिन रहा। आज तड़के सुबह गोमो के लोको पायलट श्री पंकज कुमार सिंह सुबह-सुबह गुझंडी में राजधानी एक्सप्रेस से दुर्घटना होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के उपरांत पोस्टमार्टम एवं अन्य कागजात संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगा में लपेटकर और फूल माला से सजाकर सम्मान के साथ उनके पैतृक आवास मुंगेर के लिए दोपहर 1:30 बजे विदा कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर के साथ उनके परिजन के अलावा चालक सहायक चालक एवं मुख्य लोको निरीक्षक पंकज चौरसिया रवाना हुए। मौके पर कोडरमा आरपीएफ प्रभारी जवाहरलाल मुख्य लोगों निरीक्षक कोडरमा एके सिंह पहुंचे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के एनके खवास मेने बताया कि कोडरमा शाखा सचिव बीबी सिंह लोको पायलट एवं उपाध्यक्ष अजय कुमार संजक सचिव एवं लोको पायलट संजीव नयन लोको पायलट अजीत कुमार, प्रेम कुमार, दीपक कल्याण, निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, सहायक चालक मुकेश कुमार, ट्रैकमैन संतोष राय, विनय कुमार सहित सभी कर्मियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके इस दुख की घड़ी में उनके परिजन के साथ खड़े रहने का काम किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles