ईस्ट जोन व सेंट्रल जोन पिकल बॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित

धनबाद: पिकल बॉल संघ के उपाध्यक्ष बी. सुधीर ने लोहार कुल्ही स्थित अपने आवासीय कार्यालय में सोमवार को जानकारी दी की नोयडा उत्तर प्रदेश में आगामी 14 से 16 जुन तक होने वाले तीसरी ईस्ट जोन एंव सेन्ट्रल जोन पिकल बॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए 14 सदस्यीय झारखंड टीम का घोषणा किया गया। रांची के लटमा रोड मे स्थित एक मात्र पिकल बॉल कोर्ट में सभी खिलाड़ियों ने ट्रायल मैच खेल कर अपनी छमता का परिचय दिया।

।इस संदर्भ में झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार ने बताया पुरे विश्व में पिकल बॉल कि लोकप्रियता काफी तेजी से बढीं है। साथ ही साथ झारखंड मे भी पिकल बॉल खेल लोकप्रिय हो रहा है।।सम्भवतः 2028 मे ओलंपिक खेलों में इसे शामिल किया जा सकता है।बालक वर्ग में प्रखर सिन्हा,आयुष कुमार,सचिन और रवि झारखंड के तरफ से खेलेंगे जबकि बालिका वर्ग में सुचेता वर्मा, प्रचेता वर्मा, खेल रही है।पुरूष वर्ग मे विनीत, बिजित,राजू सिंह, सृजन सहाय,रूपेश सिन्हा और प्रभात कुमार और महिला वर्ग में सुमन सिन्हा और नीता कुमारी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।मौके पर पिकलबाल संघ के उपाध्यक्ष बी.सुधीर, वयोवृद्ध फुटबॉल खिलाड़ी पवन कुमार सिन्हा, कब्बड्डी के प्रशिक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव के समक्ष पिकलबाल संघ के सचिव प्रभात कुमार के सौजन्य से झारखंड के खिलाड़ियों को टी शर्ट दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles