धनबाद में अज्ञात अपराधियों ने सोई हुई महिला को गला रेत कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DHANBAD : धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र की पिपराटांड में रविवार की रात को सो रही आदिवासी महिला को अज्ञात अपराधियों ने गला रेस कर हत्या कर दी। महिला घर के आंगन में खटिया पर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गला रेस कर अधमरा अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला की हुई मौत। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।  घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया।

बताया जा रहा है कि बरवाटांड पंचायत पिपराटांड गांव की धनी देवी नामक महिला खटिया में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर अधमरा अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा कि धनी देवी को किसी ने गला राते दिया है। इसके बाद वह तड़पने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही धनी देवी ने दम तोड़ दिया। इस हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के बेटे ने बताया कि वह सो रहे थे। जबकि उनके पिता शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।घटना के संबंध में टुंडी थाना प्रभारी ने बताया कि हर पहलू पर घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles