नवाडीह बगुला बस्ती उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगाया स्वस्थ दांत जागरूकता कैंप

डॉ. चित्रांगदा सिंह ने लगभग 70 बच्चों का किया नि:शुल्क दांत जांच

धनबाद : नावाडीह प्रखंड धनबाद के बगुला बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को स्वस्थ दांत जागरूकता कैंप का शिविर लगाया गया। जिसमें मध्य विद्यालय के बच्चों के दांतों का नि:शुल्क जांच किया गया। प्रथम चरण के इस जागरूकता शिविर में स्कूल के लगभग 60 से 70 बच्चों के दांतों का निशुल्क चेकअप डॉक्टर चित्रांगदा सिंह ने किया।

डॉक्टर चित्रांगदा सिंह ने मीडिया को बताया कि भारत में बच्चों में ओरल हेल्थ को लेकर जागरूकता की कमी है जिसके कारण बच्चों के दांतों में होने वाली दिक्कत का पता देर से चलता है और उनका इलाज करने में दिक्कत होती है। वहीं उन बच्चों को दांतों की साफ सफाई एवं उनके रेगुलर चेकअप को लेकर जागरूकता के लिए या स्वस्थ दांत जागरूकता से वीर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि वह इसके अलावा भी जिले में कैंप लगाती हैं और बच्चों को दांत को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करती हैं जिसके लिए कोई भी शुल्क नहीं चार्ज किया जाता है।

उपस्थित सुमन राय ने बताया की बच्चे अपने दांतों के साफ सफाई के प्रति बिल्कुल भी जागरूक नहीं होते हैं और इस कारण उनके दांतों में दिक्कत होती है जिन्हें जागरूक करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि इस सरकारी स्कूल में आठवीं तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं जिनकी कुल संख्या 200 है।वहीं इस शिविर में 6070 बच्चे अपने दांतों के चेक करने के लिए यहां पहुंचे जिनका नि:शुल्क दांतों का जांच किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles