धनबाद लोकसभा क्षेत्र में पहला राउंड संपन्न, ढुल्लू महतो 7,172 वोट से आगे

Dhanbad  : धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के राउंड 1 की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो 7172 वोट से आगे चल रहे हैं. प्रथम राउंड की काउंटिंग में 71092 वोटों की गिनती की गई. जिसमे ढुल्लू महतो को 33773 वोट मिले है. जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस  प्रत्याशी अनुपमा सिंह को 26601 मिले हैं. इसके अलावा मोहन सिंह, बहुजन समाज पार्टी – 338, अकबर अली, अखिल भारतीय परिवार पार्टी – 218, कृष्ण चंद्र सिंह राज, समता पार्टी – 188, दीपक कुमार दास, पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) – 124, परवेज नैयर, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) – 71, राजीव तिवारी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) – 84, रेजाउल हक, लोकहित अधिकार पार्टी – 173, संजय कुमार गिरी, अखिल भारत हिंदू महासभा – 113, अनिन्दिता दास, निर्दलीय – 150, मो. इकलाख अंसारी, निर्दलीय – 4806, उमेश पासवान, निर्दलीय – 161, कामेश्वर प्रसाद वर्मा, निर्दलीय – 259, जगदीश रवानी, निर्दलीय – 1083, जनक शाह गोंड, निर्दलीय – 896, मो. जहीरूद्दीन खान, निर्दलीय – 496, तुलसी महतो, निर्दलीय – 221, त्रिदेव कुमार महतो, निर्दलीय – 72, निताई दत्ता, निर्दलीय – 190, प्रेम प्रकाश पासवान, निर्दलीय – 29, मो. ताफाजुल हुसैन, निर्दलीय – 47, मो. फैसल खान, निर्दलीय – 121, लक्ष्मी देवी, निर्दलीय – 214, सुनैना किन्नर, निर्दलीय – 209 मिले है. जबकि  455 लोगो ने नोटा पर अपना बटन दबाया है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles