CBSE के 12 वीं का रिजल्ट जारी, तिरुवंतपुरम 99.91% रिजल्ट के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया। इस वर्ष लगभग 18 लाख छात्र-छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिन में 87.98 फ़ीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की। बता दे की इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 16,33,730 विद्यार्थियों ने 12वीं का रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिसमें 16,21,224 छात्रों ने परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें जिसमें 14,26,420 छात्र पास हुए। इस साल का सबसे अच्छा रिजल्ट तिरुवंतपुरम का रहा इसका रिजल्ट 99.91% रहा वही 99.04% के साथ विजयवाड़ा दूसरे नंबर पर जबकि तीसरे स्थान पर 98.47 प्रतिशत के साथ चेन्नई के छात्र रहे।

लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा

इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा। लड़कियों ने 91.52% सफलता हासिल की। जबकि 85 पॉइंट 12% लड़कों ने ही सफलता हासिल की। वहीं ट्रांसजेंडर का 50 प्रतिशत पास हुए। सभी का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी के कर दी गई है। जहां से विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles