धनबाद में कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला कांग्रेस ओबीसी सचिव जगदीश साव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रत्यासी ढुलू महतो का देंगे साथ

Dhanbad : भाजपा द्वारा बाघमारा विधायक ढुलू महतो को धनबाद लोकसभा से टिकट मिलने पर कई उठापटक देखने को मिल रहा है। एक ओर कुछ लोग ढुलू महतो को टिकट मिलने का विरोध कर रहे है वही धनबाद जिला कांग्रेस ओबीसी सचिव और अखिल भारतीय तैलीय साहू महासभा के अध्यक्ष जगदीश साव कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर ढुलू महतो के समर्थन में आ गए हैं। धनबाद गांधी सेवा सदन में जगदीश साव ने अपने समाज के लोगो के साथ प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए कहा की कई वर्ष बाद धनबाद लोकसभा से ओबीसी और साहू समाज के वेक्ती को लोकसभा का टिकट मिला है इसलिए सवभाविक तौर पर हम अपने समाज के प्रत्यासी का समर्थन करेंगे ऐसे में हम कांग्रेस में नहीं रह सकते है। कहा में हम अपने दर्जनों समर्थको के साथ ढुलू महतो के साथ जा रहे है। वही भाजपा ओबीसी मोर्चा में अंकेश राज उर्फ पप्पू साव ने कहा की ओबीसी प्रत्यासी ढुलू महतो को टिकट मिलने पर कई लोग अपराधी होने का गलत आरोप लगा रहे है। लेकिन ढुलू महतो पांच लाख से अधिक वोट से चुनाव जीतेंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles