बेरमो के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

Bokaro : बोकारो के बेरमो अनुमंडल के लोधी पंचायत के तीसरी गांव के एक प्रवासी मजदूर भुनेश्वर यादव (40 वर्षीय) बीते शनिवार को मुंबई में अचानक निधन हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के वर्ली में टैक्सी ड्राइवर का कार्य करते थे. ग्रामीणों के अनुसार मृतक बहुत ही सरल और शांत स्वभाव के थे. अपने घर के एक मात्र कमाऊ इंसान थे. जैसे ही गांव में खबर आई पूरे गांव में कोहराम मच गया शोक की लहर पूरे गांव में फैल गई. मृतक अपने पीछे दो बच्चो एक 12 वर्ष एवं दूसरा 9 वर्ष के साथ पत्नी को असहाय अवस्था में छोड़ गए. मृतक परिवार बहुत ही गरीब है.

घटना के बाद मृतक के  साथ मुंबई में काम करने वाले साथियों ने  पुलिस को घटना की जानकारी दी. पोस्टमार्टम होने के बाद पार्थिव शरीर को घर लाने का विचार बना. मृतक परिवार के आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक के साथ मुंबई में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों में चंदा इक्कठा करके उनको रांची तक भेजा. इस घटना की खबर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो को समाजसेवी मनोज महतो ने दी. विधायक ने मामला को संज्ञान लेते हुए तत्परता दिखाई और एंबुलेंस का इंतजाम किया. जिससे मृतक भुनेश्वर यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को तीसरी गांव तक पहुंचा. विधायक ने आश्वासन दिया की जल्द से जल्द मृतक परिवार को सरकार की और से मुआवजा दिलाने की बात कही.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles