बंगाली कल्याण समिति ने बंगाली नववर्ष पर आयोजित किया भव्य प्रभात फेरी

धनबाद: बंगाली नववर्ष 1431 का स्वागत करने की एक अनोखी प्रयास बंगाली कल्याण समिति द्वारा रविवार को किया गया।प्रति वर्ष की भांति बंगाली कल्याण समिति ने एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया था जिसमे करीब 500 लोग शामिल हुए।

प्रभात फेरी का प्रारंभ जे सी मल्लिक रोड से हुआ। मनीष मेडिकल, पार्क मार्केट, हीरापुर बाजार समिति, शक्ति मेडिकल से होते हुए हरी मंदिर में प्रभात फेरी का समापन हुआ। इस प्रभात फेरी को बड़े ही खूबसूरती से बंगला गीत और नृत्य से सजाया गया था। इसमें धनबाद के विशिष्ट संगीत शिल्पी इंद्रजीत चैटर्जी, अरूण बनर्जी, श्याम बनर्जी, कुमकुम बनर्जी शामिल थे।

साथ ही मास्टर कुशान सेनगुप्ता, मास्टर अरिजित बनर्जी, मास्टर निर्झर बक्शी एवं अनुश्री बनर्जी ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। इसमें धनबाद के 8 नृत्य विद्यालय के बच्चे शामिल थे। बच्चों ने अति उत्तम नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। नृत्य विद्यालय की मेंटर संचिता बक्शी, समृद्ध चौधरी,अंकिता बनर्जी, शम्पा बनर्जी, आरती साव,सास्वती सेन एवं स्रोतोस्विनी रॉय को समिति ने विशेष रूप से सम्मानित किया। डॉक्टर सुजाता चैटर्जी और सुजीत राय के कंठ में कविगुरु रवींद्रनाथ की कविता अभिसार का सस्वर पाठ और जोली घोष की उस कविता का आंगिक रूप सबको बेहत पसंद आया। सभी गुणी शिल्पी को समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा स्मारक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर वीणा अग्रवाल उपस्थित थीं । उन्होंने बंगाली कल्याण समिति को नववर्ष की सुभेच्छा देते हुए समिति के इस कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की। बंगाली कल्याण समिति के सभी पुरुष और महिला सदस्यों के योगदान से यह अनुष्ठान सफल हुआ। महिलाएं पारंपरिक लाल पार सफेद साड़ी और पुरुष कुर्ता पजामा में दिखे। इस अनुष्ठान में हमारे सहायक थे पार्क मार्केट चेंबर ऑफ कॉमर्स, चिरागोरा चैंबर ऑफ कॉमर्स, हीरापुर हरी मंदिर, मारवाड़ी युवा मंच और शक्ति मेडिकल। समिति ने सभी के लिए जलजोग का आयोजन किया था। अनुष्ठान का संचालन बिकास कांति खां और संगीता गांगुली द्वारा किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles