बलियापुर के मजदूर की तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Dhanbad : धनबाद के बलियापुर में स्थित दूधिया सहिस टोला निवासी घोनू सहिस के पुत्र मनोज सहिस की मौत तमिलनाडु में शनिवार की शाम सड़क हादसे में हो गई। वह मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु गया था। घटना की खबर मिलते ही दूधिया सहिस टोला में मातम छा गया। वह शनिवार की सुबह ही अपनी पत्नी आशा देवी के साथ तमिलनाडु पहुंचा था। कहा जा रहा है कि वह शाम को सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को लाने के लिए सहयोग के लिए अपील की है। इधर भाजपा कार्य प्रदेश समिति के सदस्य धर्मजीत सिंह ने तत्काल धनबाद के सहायक श्रम आयुक्त से फोन घटना की जानकारी दी। श्रम आयुक्त ने शव लाने की दशा में दिशा में सहयोग करने के लिए कार्रवाई का भरोसा दिया। धर्मजीत सिंह ने मृतक के शव लाने का हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। बताया जाता है कि मनोज तमिलनाडु के धागा फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। सभी अपने गांव में ही रहते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles