बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया माल्यार्पण

धनबाद। संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 133वी जयंती पर आज धनबाद डी. आर. एम चौक पे श्रद्धेय डा. भीम राव अंबेडकर जी के आदमकद प्रतिमा पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा जी ने माल्यार्पण कर, श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, बाबा साहब अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के पिछड़े वर्गों, दलित और गरीबों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। वह सिर्फ सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण ,महिलाओं को बराबरी का अधिकार, जनसंख्या नियंत्रण यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौलिक दायित्व की भी बात की ।अपने प्रगतिशील विचारों के चलते वह आज करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पे वार्ड नं 20 के निवर्तमान पार्षद सह भाजपा नेता अशोक पाल जी, हाउसिंग कॉलोनी के मनोरंजन सिंह , पुरोषत्तम रंजन , भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी पंकज सिन्हा,भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ज, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बबलू फरीदी , मनोज रिंकू जी, बंटी बर्नवाल जी,राजाराम दत्ता जी, बबलू हाइट जी, प्रमोद अग्रवाल, अभिषेक कुमार, श्रवण कुमार सहित कई अन्य थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles