अद्वय फाउंडेशन ने धनबाद में शुभारंभ किया विभिन्न समाज उपयोगी कार्यक्रम

धनबाद: अद्वय फाऊंडेशन ने धनबाद में शुभारंभ किया अपना विभिन्न सामाजिक उपयोगी कार्यक्रम। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं पशु कल्याण कार्यों में सेवा एवं सहयोग करना है। फाउंडेशन के सचिव ए एस मानिक व अध्यक्ष संपा ने बातचीत में बताया कि उन्होंने कई असहाय लोगों को तकलीफ में देखे हैं इसमें किसी को भोजन नहीं मिल रहा है किसी को वस्त्र नहीं मिल रहा है किसी को दवा नहीं मिल रहा है किसी को इलाज नहीं मिल रहा है कोई बच्चे पैसों के कारण पढ़ाई से वंचित रह जा रहे हैं, इस तरह के समाज में विभिन्न समस्याओं का निवारण करने के लिए इंदौर के अद्वय फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने की नेक सोच के साथ कार्य शुरू किया है।

फाउंडेशन के सचिव मानिक व सम्पा ने कहा कि पेशे से शिक्षक शिक्षिका है और आज से कुछ वर्ष पहले उन्होने अपने जीवन की शुरुआत धनबाद से की थी और काफ़ी संघर्ष करने के बाद आज दोनो पति पत्नी एक निजी विद्यालय में प्रिंसिपल हैं। उन्होंने कहा की जीवन में हमारी कई जिम्मेदारियां होती है जिसमें घर परिवार कर्म स्थल के अलावा भी हमारी नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं जिसका पालन हमें इस मनुष्य जीवन में हर इंसान को करना चाहिए। इंसान होकर दुसरे जरूरत मंद इंसानों,पशु पक्षियों,प्रकृति का सेवा एवं रक्षा करना ही हमारा सर्वश्रेष्ठ कर्म है और पूजा है,यह फाऊंडेशन अभी प्रथम चरण पर 3 राज्यों में शुरू हो रही है जो कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं झारखंड हैं और भविष्य में पूरे राष्ट्र स्तर पर हमलोग सेवा प्रदान करेंगे। शुक्रवार को टुंडी के राम कृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में संस्था ने ड्राइंग प्रतियोगिता के बाद बच्चो के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया, शाम को ओल्ड एज धनबाद के वृद्धा आश्रम में अद्वया फाउंडेशन द्वारा बृद्ध सभी महिला पुरुषों के मनोरंजन के लिये भजन कीर्तन का किया आयोजन कर उत्साह बर्धन कराया गया। मौके पर फाऊंडेशन के मानिक,सम्पा, किरण सिन्हा,आभा मोहन,जितेन्द्र कुमार जीतु,सोनी कुमारी,प्रकृति,सतीश खेन्द्रिया,जागृत, मोहित सहित बृद्धा आश्रम संचालकसिताराम चौधरी,नोशाद गद्दी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles