मनोज मोहली पंचायत प्रभारी बने
तोपचांची: मंगलवार को तोपचांची प्रखंड अंतर्गत कोरकोटा पंचायत के मछैदाहा गांव के मोहली टोला में आजसूू पार्टी तथा ग्रामीणों की बैठक की गई।जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो मौजूद रहे।श्री महतो ने कहा कि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी लोकसभा के सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं।उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश का विस्थापितों के लिए ट्रिब्यूनल कानून लाए हैं जिसमें झारखंड के लगभग एक करोड़ 80 लाख लोगों का स्थाई समाधान होगा।इस बैठक में युथ आजसू पार्टी का सर्वसमिति से मनोज मोहली को पंचायत प्रभारी बनाया गया।इस अवसर पर उत्तम मोहली,विजय मोहली, मनोज मोहली,सुनीता देवी,कुंती देवी,पुलिया देवी,अनीता देवी जिऱवा देवी,उपाशी देवी आदि लोग मौजूद थे।