धनबाद के राजगंज में 33 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

DHANBAD : धनबाद के राजगंज में स्थित कानाटांड़ निवासी इमरान अंसारी की पत्नी गुलनाज बीवी ने शनिवार को अपने घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। उसके दोनों बच्चे तनवीर वह अशरफ खेलने गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दीवार को तोड़कर अंदर कमरे में फंदे से झूलता महिला का शव मिला। महिला अपने दो बच्चों के साथ कानाटांड़ स्थित घर में रहती थी। पति मुंबई में काम करने गया है। तलाशी के दौरान बिस्तर पर महिला का मोबाइल चालू मिला। पुलिस ने मोबाइल जप्त कर लिया।

आसपास के रिश्तेदारों ने पुलिस को एक व्यक्ति का नाम बताएं, जो अक्सर महिला से बात करता था। वही महिला की मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है । थाना प्रभारी तपन कुमार पाणिग्रही ने बताया कि महिला ने फांसी लगाने के कर्म का पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles