बेरमो : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय जयराम महतो के जन सभा जन सैलाब उमड़ा। रविवार को करगली गेट स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में चुनावी सभा थी। हज़ारों की संख्या में महिला- पुरुष युवा की भीड़ देख जयराम महतो एक बार फिर दहाड़ा। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भीड़ बता रही है कि जनता का पूरा आशिर्वाद उसे मिल रहा है। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को आड़े हाथ लिया। कहा कि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी खुद यहाँ से सांसद है और पत्नी को रामगढ़ से विधायक बनाया।
![](https://khabarhunt.com/wp-content/uploads/2024/05/1000255072-1024x643.jpg)
वहीं बेरमो विधायक अपनी पत्नी को धनबाद से चुनाव लड़ा रहे हैं। सब इन्हीं के परिवार को चाहिए, तो बाकी लोग क्या करेंगे। मैं बाहरी-भीतरी का बात नहीं करता, हक और अधिकार की बात करता हूँ। हमारी लड़ाई किसी अन्य राज्यवासी से नहीं है। मांग सिर्फ खतियान के आधार पर स्थानीय नीति का है। आज कोई भी अपना हक अधिकार की बात करता है तो उसपर मुकदमा करने का कार्य किया जाता है। कोई भी परिस्थिति आ जाए, आप लोग मतदान करने जरूर जाएं और मुझे आशीर्वाद दें। हम सामाजिक न्याय की कद्र करते हैं। इस कारण झारखंड में खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बने। जो बाहरी लोग हैं उन्हें झारखंड के बाहर जाने को नहीं कह रहे हैं, पर झारखंड झारखंडियों का होना चाहिए।
![](https://khabarhunt.com/wp-content/uploads/2024/05/1000256159-1024x573.jpg)
आज हम लोगों को गांधी के विचारों पर चलने की जरूरत है। गांधी जी की विचार था कि देश की आत्मा गांव में, गांव की आत्मा किसान में, किसान की आत्मा खेत खलियान में बसता है। गांधी जी के बाद एपीजी अब्दुल कलाम उनके विचारों पर चलने वाले एकमात्र व्यक्ति मिले। रैयत की जमीन पर उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन करने के बाद जमीन को रैयत को देना चाहिए पर नहीं दिया गया। उसे जमीन का खतियान कहां है इसका हिसाब देना होगा। रैयत की जमीन लेकर उन्हें वापस न कर यह लोग गांधी के विचारों को कुचलने का काम कर रहे हैं। इसके पूर्व जयराम महतो ने फुसरो बाजार में रोड शो किया। रोड शो में मोर्चा के नेता कमलेश महतो के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा बाईक के साथ शामिल हुए। इस दौरान समर्थकों द्वारा जमकर जयराम महतो द्वारा नारे भी लगाए। समर्थकों के उत्साह ने जयराम महतो के जोश को हाई रखे हुए था। एक-एक युवाओं से जयराम महतो मिल रहे थे।