Dhanbad : राजकमल के 3 छात्रों ने नीट 2024 में सफलता प्राप्त की. लक्ष्मी कुमारी-661, हरि मोहन- 655 , पल्लवी गुप्ता 629 अंक प्राप्त किया. यह सफलता इनकी अपनी लगातार कड़ी मेहनत तथा शिक्षकों और माता-पिता के आशीर्वाद से सम्भव हो पाया. इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ,उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया ,सचिव संजीव कुमार अग्रवाल अग्रवाल ,सह सचिव दीपक रुईया, कोषाध्यक्ष चंद शेखर अग्रवाल ,समिति के सम्मानित सदस्य गण, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा , उप प्राचार्य मनोज कुमार ने सफल छात्र को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएंँ दी.
Stay Connected