झारखंड के धनबाद में मानसून ने दी दस्तक, हुई रिमझिम बारिश

Dhanbad : संथाल परगना के पाकुड़ और साहिबगंज के रास्ते शुक्रवार को मानसून झारखंड में प्रवेश कर गया. इसी के साथ ही शनिवार को धनबाद में रिमझिम बारिश हुई. मानसून अगले 4 से 5 दिनों में पूरे राज्य को कवर कर लेगा. धनबाद और अन्य आसपास के जिलों में सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे. दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ. जबकि शाम होते ही रिमझिम बारिश के साथ मौसम को सुहाना बना दिया. धनबाद के आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहाना रहा. दोपहर में तीखी धूप से थोड़ी उमस भरी गर्मी महसूस हुई. लेकिन शाम पहले ठंडी हवाएं चली. फिर रिमझिम बारिश भी हुई. मानसून के जानकार ने बताया की परिस्थितियों बहुत अनुकूल नहीं दिख रही है. राज्य भर में हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है. सबसे ठंडा मौसम रांची का रहा यह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पहुंच गया है. वही गोड्डा सबसे गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक ने बताया कि पाकुड़ व साहिबगंज में दो से तीन दिन में लगातार बारिश हो रही थी. अगले चार से पांच दिन तक झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है. कई जगह पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles