झारखंड के इन जिलों में हो रही है बारिश, मिलेगी गर्मी से निजात

Dhanbad : झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है. गर्जन के साथ तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जहां शुरुआती सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का कर देखने को मिला. वही आज यानी शनिवार को झारखंड के धनबाद के सिंदरी में बारिश हुई. जिससे इस भीषण गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी. वहीं रांची सहित अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है. शाम होते ही गरज के साथ बारिश की आशंका जताई जा रही है. बता दे कि पिछले दिनों से झारखंड के कई जिलों में 40 से डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और सभी को मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी पश्चिम ट्रफ है जो बिहार से पर हो रहा है. इसका असर झारखंड में भी देखने को आज मिलेगा. आज राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश की अनुमान है. राजधानी रांची, धनबाद सहित विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. लोगों को गर्जन से सचेत रहने की जरूरत है. आज के संभावित तापमान की बात करें तो धनबाद, देवघर, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकती हैं. वहीं न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहेगी इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.

धनबाद से अर्जुन मंडल की रिपोर्ट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles