कांग्रेस, झामुमो सहित इंडी गठबंधन ने मिलकर देश को लुटा, लुटे हुए रुपए वापस करने का अभियान जारी रहेगा : पीएम नरेंद्र मोदी

गिरिडीह : गिरिडीह के बिरनी के पैसम के अदवरा मैदान में मंगलवार को भाजपा के विजय संकल्प महासभा में पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस जेएमएम और समेत इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे। और कहा की जनता के पैसे की चोरी करने वाले के खिलाफ कारवाई उनके सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी जारी रहेगा। और जनता के पैसे का डाका डालने वालों पर इसी तरह कारवाई होता रहेगा। कांग्रेस के नेता देश के शाही परिवार के संकेत पर देश के खजाने को लुटते है और अब तो तीसरे कार्यकाल में खजाना खोजने का अभियान जारी रहेगा। कुछ दिन पहले ही झारखंड में एक कांग्रेस मंत्री के पीएस के स्टाफ के घर से नोटो का पहाड़ मिला, तो वो भी हैरान रह गए की क्या कांग्रेस के मंत्री के पीएस इतने नोटो को जमा किए हुए है। कहा की अभी तो इसे देश की जनता शुरुवात समझे।

कांग्रेस और जेएमएम समेत इंडी गठबंधन ने झारखंड में वोट जिहाद का खेल शुरू कर दिया

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस और जेएमएम समेत इंडी गठबंधन ने झारखंड में वोट जिहाद का खेल शुरू कर दिया है क्योंकि झारख़ड के एक हिस्से में बेटियों से शादी कर उनके जीवन को बर्बाद करने में लगे है, मंदिरो में हमले हो रहे है। मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है। एक तरह से इंडी गठबंधन के संकेत में देश में वोट जिहाद शुरू हुआ है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा की लेकिन ये खेल इंडी गठबंधन का अधिक दिन नही चलने वाला, बल्कि, अब तीसरे कार्यकाल में इन पर भी कारवाई शुरू होगा। हर हाल में झारखंड की बेटियो को जिहाद से बचाना है। पीएम मोदी ने बिरनी में उमड़े लाखो के जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि एक एक घर जाए, और उन्हें मोदी का संदेश देने हुए कहे की आने वाले दिनों में मतदान के लिए लोग घरों से निकले। और जमकर मतदान करे। क्योंकि इंडी गठबंधन और कांग्रेस का संकेत साफ है की हर हाल में भगवान राम को मंदिर से हटाकर दुबारा टेंट में स्थापित करना है मोदी ने जनसैलाब से पूछा की क्या वो भगवान राम को दूसरी बार टेंट में देखना चाहते है। क्योंकि 500 साल बाद भगवान राम को उनका मंदिर मिला। कहा की आने वाले दिनों में देश में 30 करोड़ बहनों को मोदी लखपति दीदी बनाने की योजना है। और इसके लिए एक बार फिर दिल्ली में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाना होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने वामपंथी दलों पर भड़के, और कहा की देश के युवाओं को गुमराह करने का इजाजत वामपंथी दलों को किसी सूरत में मोदी सरकार नही देने वाली। क्योंकि देश में नक्सलवाद के जन्मदाता यही रहे है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा की उनके नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद ये उनका पहला जनसभा है। इधर जनसभा को भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और गांडेय प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने भी संबोधित किया। वही जनसभा में ढाई लाख से अधिक भाजपा समर्थको की भीड़ जुटी थी, जो मोदी के मंच पर आते है जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे, तो मोदी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, और जय श्री राम के जयकारे लगाकर सभा की शुरुवात किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles