समाजसेवी सप्पू महतो के नेतृत्व में पांच हैंडपंप का किया गया मरम्मत

धनबाद: गर्मी के दिनों में मनईटांड़ बस्ती में पेयजल की समस्या प्रत्येक वर्ष उत्पन्न होती है। लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। सप्लाई वाटर भी प्रतिदिन समय अनुसार जल नहीं देता है। यहां तक की यहां जितने भी सरकारी हैंडपंप लगे हैं अधिकतर खराब है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए और लोगों से अवगत होकर स्थानीय समाजसेवी सप्पू महतो के नेतृत्व में बुधवार को करीबन पांच हैंड पंप को सफलतापूर्वक बनवाया गया। हैंड पंप में जो भी सामान खराब था, उसे निजी रकम देकर लगाया गया। सप्पू महतो ने बताया कि मनईटांड़ में पानी की अत्यंत समस्या है। इस समस्या को लेकर गत वर्ष सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग के साथ रणधीर वर्मा चौक पर धरना भी दिया गया था। ‌पेयजल विभाग, नगर निगम, उपायुक्त महोदय आदि को ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन अभी तक किसी प्रकार का पहल नहीं यह किया गया है। पानी की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से निवेदन है कि जल्द इस समस्या को दूर किया जाए। ताकि स्थानीय निवासी को राहत मिल सके। मौके पर राहुल कुशवाहा, रवि सोनी, सैंडी सोनी, दीपक प्रमाणिक, विकेश भगत, बिट्टू कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles